काशीपुर गांव में दलितों के घर पर हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़-आगजनी का आरो
विद्रोही सामना, संवाददाता। होलागढ़ (प्रयागराज)। खेत में सुअर जाने को लेकर दबंगों द्वारा दलित पर जानलेवा हमला करते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ कर जमकर कहर बरपाया गया। वहीं दबंगों के कहर से दलित परिवार के सदस्य घायल हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी रही।
होलागढ़ थाना क्षेत्र काशीपुर निवासी बब्बू सरोज पुत्र रामेश्वर प्रसाद सरोज के मुताबिक वह अपनी सुअर को चराकर घर लौट रहा था। आरोप है कि खेत में सुअर जाने को लेकर दबंगों द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर प्रार्थी एवं उसके पुत्र के साथ मारपीट करते हुए सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाई गई है। आरोप है कि दबंगों ने दलित के घर में भी घुसकर तोड़फोड़ करते हुए सामान उठा ले जाने का भी आरोप है। पुलिस मामले की तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।






