Home अपराध चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, गैंग लीडर के पैर में लगी...

चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, गैंग लीडर के पैर में लगी गोली

38
0

-शिकंजा ::::::
-डस्टर कार, चार मोटरसाइकिलें समेत चोरी के लगभग 20 लाख का सामान बरामद
-तरवां थाने की पुलिस ने लमिया और दर्रोपुर मोड़ के पास की कार्रवाई
-जिले के अलावा जौनपुर और गाजीपुर में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा
आजमगढ़। तरवां थाने की पुलिस ने क्षेत्र के लमिया और दर्रोपुर मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से डास्टर कार, चार मोटरसाइकिलें, पेंट के 42 डिब्बे, मोबिल ऑयल के 84 डिब्बे, मोटरसाइकिल के 15 टायर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत चोरी के लगभग 20 लाख के सामान बरामद किए हैं। पुलिस के दूसरे चरण की कार्रवाई में गैंग लीडर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गिरफ्तारी के बाद जिले के अलावा जौनपुर एवं गाजीपुर में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा होने का दावा किया गया है। गैंग लीडर सुनील कुमार के विरुद्ध चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट एवं आम्र्स एक्ट सहित कुल 50 अभियोग पंजीकृत बताए गए हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह की टीम मंगलवार को कबूतरा बाजार क्षेत्र में मौजूद रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि थाना तरवां एवं अन्य जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर चोरी का सामान लेकर चारपहिया वाहन से खरिहानी-चिरैयाकोट मार्ग होते हुए मऊ की तरफ जाने वाले हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष ने अन्य पुलिस टीमों को तत्काल लमिया मोड़ पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीमों द्वारा चतुरगंज तिराहे के आगे लमिया मोड़ पर घेराबंदी कर चेकिंग प्रारम्भ की गई। कुछ समय बाद एक सफेद रंग की डस्टर कार आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने गाड़ी पीछे मोडक़र भागने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी मौके पर ही बंद हो गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार में सवार दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों में राहुल कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी मालपार, थाना मेंहनगर तथा नितेश पुत्र चन्द्रदेव निवासी बबुरा, थाना बहरियाबाद, गाजीपुर शामिल हैं।
गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि गैंग लीडर सुनील कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम लबेरुवा, थाना चन्दवक, जौनपुर चोरी की अपाची मोटरसाइकिल लेकर चोरी के सामान को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। इस पर गुरुवार की भोर में पुलिस ने फद्दूपुर तिराहे से आगे दर्रोपुर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग शुरू की। सूचना प्राप्त हुई कि भरथीपुर टीवीएस एजेंसी से चोरी की गई मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति तेज गति से आने वाला है। कुछ समय बाद सैदपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार दर्रोपुर की तरफ मुडक़र भागने लगा। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह गिर पड़ा। उठते ही पुलिस पर फायर कर दिया और आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसके पास से बाइक के अलावा तमंचा व कारतूस तथा 53 हजार नकदी बरामद हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु पीएचसी तरवां भेजा गया। पुलिस एक फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here