Home तकनीकी भाजपा काशी क्षेत्र की मंडल प्रवासी कार्यशाला बैठक सम्पन्न

भाजपा काशी क्षेत्र की मंडल प्रवासी कार्यशाला बैठक सम्पन्न

44
0

 

ज्ञानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी क्षेत्र की मंडल प्रवासी कार्यशाला बैठक गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री रामप्रकाश सिंह उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की। इस अवसर पर भदोही जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
मुख्य अतिथि रामप्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को संगठन की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि प्रवासी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकता है।
अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में काशी क्षेत्र के सभी 16 जनपदों के जिलाध्यक्षों एवं मंडलों के प्रवासी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जहां संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर सहित काशी क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अंत में प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल, मनीष पांडे, राजेश पटेल, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा नागेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीषा अंबष्ट, गोवर्धन राय, अर्चना पटेल, विमल मिश्रा, प्रियंका जायसवाल, जिला मंत्री वेद प्रकाश मौर्य, पवन दुबे, योगेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र मिश्रा, नवीन, अखिलेश तिवारी (सोशल मीडिया), सौरभ मालवीय, राज यादव एवं राजेंद्र पाल बघेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here