Home देश धर्म की रक्षा करने वालों की खुद भगवान करते हैं रक्षा

धर्म की रक्षा करने वालों की खुद भगवान करते हैं रक्षा

43
0

 

 

भदोही। देश के शीर्ष उद्यमी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलांयस के सी.ए. राजेश चतुर्वेदी सोमवार को भदोही जिले के गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव धाम पहुंचे। यहां भाजपा नेता डा.अजय शुक्ला के नेतृत्व में परिजनों समेत शिव परिवार और पंडित पुरोहितों ने पुष्पवर्षा और शंखनाद कर उनका स्वागत किया। बाबा बड़े शिव दरबार में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने सपत्नीक दर्शन पूजन करने के साथ बाबा बड़े शिव का अभिषेक किया।
आपको बता दें इससे पहले धार्मिक यात्रा पर काशी पहुंचे रिलायंस कंपनी के सी.ए.राजेश चतुर्वेदी ने पत्नी व परिजनों के साथ काशी में बाबा विश्वनाथ और इसके बाद विन्ध्य धाम में मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद गोपीगंज के बड़े शिव पहुंचकर बाबा बड़े शिव का सपत्नीक अभिषेक किया। इस दौरान भाजपा नेता डा.अजय शुक्ला उनका पत्नी नीलम शुक्ला, भाई मनोज शुक्ला, विनोद शुक्ला ने भी सपत्नीक पूजन किया। आचार्य शरद पांडेय, पं.मनोज शास्त्री व आचार्य राजेन्द्र जी महराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक कराया और अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। जबकि हनुमान मंदिर में शंकराचारी गुरू ने दर्शन पूजन कराया। इसके बाद डा.अजय शुक्ला के आवास पर पहुंचे रिलायंस कंपनी के सी.ए.राजेश चतुर्वेदी का सपत्नीक पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यहां सी ए राजेश चतुर्वेदी ने स्वल्पाहार ग्रहण किया। इस दौरान खास बातचीत उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा करने वालों की रक्षा खुद धर्म करता हैं। उन्होंने धर्म के लिए लक्ष्मण रेखा लांघ कर रावण को भिक्षा देने के माता सीता जी के निर्णय का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने धर्म की रक्षा खातिर लक्ष्मण रेखा लांघी तो धर्म ने उनका साथ देकर राम से रावण का वध कराया। एक सवाल पर कहा कि भदोही जनपद मिल फैक्ट्री के लिए अनुकूल है। डा.अजय शुक्ला जनता की सेवा कर रहे हैं। अगर यहां मिल फैक्ट्री रोजगार के लिहाज से उपयोगी है तो क्यों नहीं लग सकती। कहा कि क्षेत्र की जनता की भावना और डा.अजय शुक्ला के इस मंशा में पूरा सहयोग रहेगा। उनके इस बयान ने भदोही जिले में मिल फैक्ट्री के लिए भाजपा नेता डा.अजय शुक्ला के प्रयास को नये पंख लगा दिए हैं। बड़े शिव व डा.अजय शुक्ला के आवास प्रवास के बाद वह प्रयागराज के लिए रवना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here