Home ताजा खबर महिला सुरक्षा के लिए गंगानगर जोन में जागरूकता की अलख

महिला सुरक्षा के लिए गंगानगर जोन में जागरूकता की अलख

109
0

 

प्रयागराज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बालिकाओं को विशेष रूप से साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से बचने के लिए प्रेरित किया गया।
टीम ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस आपात सेवा 112 या मिशन शक्ति टीम से संपर्क करें। इसके साथ ही वूमेन पावरलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, सीएम हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत पंपलेट वितरित कर महिलाओं को जागरूक किया गया, जिससे वे जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। इस अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है तथा महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here