भारत के राजनीतिक भविष्य के लिए आज का दिन बेहद निर्णायक है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होने जा रही है। क्या ममता बनर्जी अपना किला बचा पाएंगी? क्या दक्षिण में ‘थलापति’ विजय का जादू चलेगा? और क्या असम में हिमंत सरमा अपनी ‘हैट्रिक’ पूरी करेंगे? इन सभी सवालों के जवाब आज दोपहर तक स्पष्ट हो जाएंगे।






