Home देश एसआईआर के तहत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, 11.06 लाख मतदाता दर्ज

एसआईआर के तहत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, 11.06 लाख मतदाता दर्ज

107
0

भदोही। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के तहत जनपद की अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार द्वारा शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी विधानसभाओं की बूथवार मतदाता सूची की सॉफ्ट व हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई।
प्रेस वार्ता के दौरान डीईओ ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में कुल 83,332 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जबकि 4,147 नाम मृतक, स्थानांतरण एवं डुप्लीकेट होने के कारण हटाए गए हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11,06,189 हो गई है, जिसमें 5,99,497 पुरुष, 5,06,642 महिला एवं 50 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची एक सप्ताह तक जनपद के सभी मतदान केंद्रों, तहसील कार्यालयों (मतदाता पंजीकरण केंद्र) तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मतदाता सूची जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने संबंधित बूथ या ऑनलाइन माध्यम से अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी कारणवश नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया हो तो संबंधित व्यक्ति फार्म-6 भरकर बूथ लेवल अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर सकता है, अथवा वेबसाइट या के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here