Home अपराध नवाबगंज में सड़क हादसे ने ली दो युवकों की जान एक की...

नवाबगंज में सड़क हादसे ने ली दो युवकों की जान एक की हालत गंभीर, मचा कोहराम

260
0

नवाबगंज में सड़क हादसे ने ली दो युवकों की जान एक की हालत गंभीर, मचा कोहराम

-नवाबगंज के बिजलीपुर एवं कौड़िहार के पास हाईवे मार्ग की है घटना

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। नवाबगंज इलाके के दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं घटना मामले के बाद परिजनों में जहां कोहराम मचा रहा। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पहली घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के हड़िया-कोखराज हाईवे संपर्क मार्ग के बिजलीपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बीती रात को टक्कर मार दिया। जिसमें टक्कर लगने से जनपद आजमगढ़ थाना रौनापार निवासी विजय कुमार यादव (35) पुत्र पलटन यादव की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसका सहयोगी रंजीत कुमार पुत्र सनई लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं घटना मामले के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल रंजीत निवासी चांदपुर सलोरी थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जाता कि वह दोनों महाकुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। घटना के बाद मृतक के चाचा अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन एवं चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है। इसी क्रम में दूसरी घटना कौड़िहार बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए पंकज कुमार (42) पुत्र हरिकांत निवासी माधोपुर चांधन उर्फ घाटमपुर नवाबगंज की मौत हो गई है। जबकि घटना के बाद परिजनों ने मृतक युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here