Home ताजा खबर किसान के खेत में धधकी तबाही, गेहूं की फसल धूं-धूं कर स्वाहा

किसान के खेत में धधकी तबाही, गेहूं की फसल धूं-धूं कर स्वाहा

79
0

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर क्षेत्र के बारा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा भोंड़ी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब किसान अनिल सिंह पुत्र अच्छेलाल सिंह के गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और गेहूं की कटी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया कि गेहूं को काटकर सुबह से दोपहर 12 बजे एकत्रित कर किसान गेहूं की मड़ाई करने के लिए थ्रेसर की तलाश में निकला ही था कि अचानक जानकारी मिली की फसल में आग लग गई है। किसान अनिल सिंह उल्टे पांव खेत में पहुंचा मगर तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। किसान के आंसू छलक पड़े इस दौरान बताया कि एक तरफ कुदरत का कहर बरप रहा है वही दूजी तरफ बीड़ी सिगरेट के शौकीनों के द्वारा यह हादसा हुआ जिससे मेरी फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं ने आग को और उग्र बना दिया, जिससे आग ने कुछ ही पलों में पूरे खेत को घेर लिया। किसान और ग्रामीण बाल्टी,पाइप और उपलब्ध संसाधनों के सहारे आग बुझाने में जुट गए,लेकिन आग इतनी भयावह थी कि कड़ी मशक्कत के बाद ही उस पर काबू पाया जा सका। इस घटना में अनिल सिंह की महीनों की मेहनत जलकर राख हो गई,जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खेत में कटी फसल पूरी तरह बर्बाद होने से परिवार गहरे सदमे में है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है,लेकिन स्थानीय लोग इसे लापरवाही या किसी चिंगारी का नतीजा मान रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे और जांच की मांग की है, ताकि पीड़ित किसान को राहत मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here