मध्य पूर्व (Middle East) में युद्ध के मुहाने पर खड़े अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान दो हफ़्ते के “दो-तरफ़ा सीज़फ़ायर” (Two-way Ceasefire) पर सहमत हो गए हैं। यह फैसला ट्रंप द्वारा तय की गई सैन्य हमले की समय सीमा से महज 90 मिनट पहले लिया गया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर स्पष्ट किया कि यह समझौता कुछ कड़े वैश्विक हितों पर आधारित है। समझौते की सबसे बड़ी शर्त इस रणनीतिक जलमार्ग हॉर्मुज जलडमरूमध्य का “पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित” रूप से खुलना है। यह मार्ग दुनिया के तेल और गैस शिपिंग के लिए लाइफलाइन माना जाता है। ट्रंप ने खुलासा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर के अनुरोध और बातचीत ने इस हमले को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






