प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र के शिक्षण संस्थान एन.एस.के. इंटर कॉलेज में 6 अप्रैल से नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। लंबे अवकाश और बोर्ड परीक्षा तथा गृह परीक्षाओं के समापन के पश्चात विद्यालय परिसर फिर एक बार छात्र-छात्राओं की खिलखिलाहट से गूंज उठा। सत्र के पहले दिन विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई। मुख्य द्वार पर शिक्षकों द्वारा छात्रों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। सुबह की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी तथा प्रधानाचार्य प्रताप बहादुर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर नए सत्र की शुरुआत की गई। इसी के साथ छात्रों द्वारा अध्यापक उत्तम सिंह बघेल के साथ सामूहिक रूप से “हनुमान चालीसा” का पाठ कर विश्व शांति की भी प्रार्थना की गई। इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी द्वारा कहा गया कि एन.एस.के. इंटर कॉलेज सदैव से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस नए सत्र में हम आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और खेलकूद की गतिविधियों के साथ ही सांस्कृतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि “प्रयागराज की पावन धरा पर एन.एस.के. इंटर कॉलेज एक बार फिर शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए तैयार है” ताकि ग्रामीण अंचल के इन मेधावी छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। अभिभावकों द्वारा भी विद्यालय की व्यवस्थाओं और अध्ययन की सुविधाओं और स्तर की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक विजय शंकर मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक त्रिपाठी ,उत्तम सिंह बघेल, दीपक विश्वकर्मा, प्रदीप मिश्रा, राजेश सिंह, संदीप सिंह, एल.एन.वर्मा ,पुष्पराज सिंह, कमलाकर सिंह, सुमेश शुक्ला, शिवेंद्र सिंह, रोहित सिंह, अनिल कुमार, कामिनी सिंह, अनीता सिंह, अर्चना सिंह, माया सिंह, सोनाली पांडे, हीरा पांडे, प्रतिमा सिंह आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।






