Home ताजा खबर मंदिर से घंटा चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 18 घंटियां बरामद

मंदिर से घंटा चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 18 घंटियां बरामद

7
0

औराई। थाना पुलिस ने मंदिर से घंटा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 पीतल की घंटियां बरामद की हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में की गई।

बताया गया कि 20-21 मार्च की रात उपरौठ स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर से घंटा चोरी की घटना हुई थी, जिसके संबंध में थाना औराई में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सर्वेश गिरी को हवाई पट्टी तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उसके पास से एक जूट के बोरे में 18 पीतल की छोटी-बड़ी घंटियां बरामद कीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी प्रद्युम गिरी के साथ मिलकर मंदिर से करीब 30 घंटियां चोरी की थीं, जिनमें से कुछ उसके साथी के पास हैं। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरबहादुर चौधरी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here