रंजिश को लेकर जानलेवा हमले में घायल मुंशी लाल की गई जान, मचा कोहराम
-नवाबगंज मुबारकपुर उपरहार गांव का है मामला, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी
विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। नवाबगंज इलाके के मुबारकपुर उपरहार गांव में तीन दिन पूर्व रंजिश को लेकर मुबारकपुर उपरहार गांव में जानलेवा हमले में घायल मुंशी लाल पाल की जिंदगी और मौत के बीच जुझते हुए शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जबकि घटना की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मचा रहा। जबकि मामला दो संप्रदाय के बीच होने के चलते गांव में तनाव बढ़ गया है।
बता दें कि नवाबगंज मुबारकपुर उपरहार में धारदार हथियार, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करते हुए मुशी लाल पाल, अशोक पाल, राम नरेश पाल, सचिन पाल एवं शोभा लाल पाल को घायल किया गया था। वहीं घायलों में मुंशी लाल पाल की हालत गंभीर होने पर सदर के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां घायल मुंशी लाल पाल की शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जिसकी खबर गांव पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दी है। हालांकि घटना मामले में नामजद दो अभियुक्तों में हसीना एवं महबूब उर्फ करिया को पुलिस जेल भेज दी है। हालांकि नामजद आरोपियों में इरफान, साहिल, अमन, हसनैन एवं शहजाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि घायल मुंशी लाल पाल की मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा बढ़ाते हुए हत्या, हत्या की कोशिश समेत धाराओं में केस दर्ज कर फरार की तलाश की जा रही है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक के एक पुत्र सुनील पाल एवं रिया पाल समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा है।






