Home अपराध मुंबई से दबोचा गया शातिर अपराधी 

मुंबई से दबोचा गया शातिर अपराधी 

4
0

 

प्रयागराज। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगानगर जोन की मऊआइमा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 9 वर्षों से फरार चल रहे 20,000 रुपये के इनामी शातिर लुटेरे इस्माइल उर्फ इजराईल को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त इस्माइल उर्फ इजराईल पुत्र यूसुफ, मूल रूप से मरियाडीह थाना पुरामुफ्ती का निवासी है और वर्तमान में मुंबई के शिवाजी नगर स्थित लोटस कॉलोनी में रह रहा था। उसे शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के टैम्पो स्टैंड के पास से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद कुर्ला स्थित न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे प्रयागराज लाया गया, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि 27 अगस्त 2017 को मऊआइमा थाना क्षेत्र के सी.डी. ढाबा के पास इस्माइल ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ट्रक को रुकवाया था। इसके बाद चालक के साथ मारपीट कर ट्रक को लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना के संबंध में थाना मऊआइमा में मुकदमा संख्या 295/2017 धारा 394 भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन इस्माइल उर्फ इजराईल लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ सोरांव थाना में भी लूट और चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। इस सफल गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक हरिशंकर सिंह एवं उपनिरीक्षक विवेक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को विभाग में सराहा जा रहा है। इस गिरफ्तारी से न केवल लंबे समय से लंबित मामले में प्रगति हुई है, बल्कि अपराधियों के बीच भी कड़ा संदेश गया है कि कानून से बच पाना अब आसान नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here