महराजगंज। महराजगंज क्षेत्र में आयोजित शिव कथा महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गंगा घाट नेवड़िया से जल भरकर निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, कन्याओं और क्षेत्रवासियों ने श्रद्धा के साथ सहभागिता की।
कलश यात्रा गंगा घाट से प्रारंभ होकर गुलालपुर गांव स्थित मानस नवाह महायज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना, हवन-पूजन कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन पूज्य रतन वशिष्ठ जी महाराज (1008) के सानिध्य एवं अगुवाई में संपन्न हुआ।
यात्रा के दौरान भगवान शिव, राम, लक्ष्मण और माता जानकी की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। घोड़े, बैंड-बाजे और रथ पर सजी भव्य झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे गंगा घाट से प्रारंभ हुई इस कलश यात्रा में “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। आयोजनकर्ता विपिन मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कलश यात्रा का उद्देश्य अनुष्ठान स्थल की पवित्रता बढ़ाना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना होता है। इस दौरान सौरभ मिश्रा, कार्तिकेय मिश्रा, अर्पित मिश्रा, रौनक मिश्रा, बंटी मिश्रा, धीरज पांडे, अभिषेक मिश्रा, सत्यम मिश्रा, सत्येंद्र मिश्रा, अर्पित प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भक्ति और आस्था के संगम के रूप में संपन्न हुई यह कलश यात्रा क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार करते हुए शिव कथा महोत्सव की भव्य शुरुआत का साक्षी






