मऊआइमा। इलाके ग्राम सिंसई सिपाह निवासी राजेंद्र प्रसाद सरोज का आरोप है कि उसका नाती निहाल तीन वर्ष घर के सामने रास्ते में खेल रहा था। आरोप है कि तभी एक बाइक पर तीन सवार तीव्र गति से आए और निहाल हो घायल कर दिए। विरोध पर जाति सूचक गालियां देते हुए परिजनों को मारे पीटे। जिससे कई को चोटें आयी है।राजेन्द्र प्रसाद ने मऊआइमा थाना में भोला उर्फ इरशाद , साहिल,अजमल सहित एक दर्जन अज्ञातों के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया है।






