Home ताजा खबर प्रदेश अध्यक्ष के0 के0 मिश्रा की अध्यक्षता में भाकियू (प्रयाग) की हुई...

प्रदेश अध्यक्ष के0 के0 मिश्रा की अध्यक्षता में भाकियू (प्रयाग) की हुई समीक्षा बैठक

22
0

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज जारी में रविवार को भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के प्रदेश अध्यक्ष के के मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संगठन की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के.के. मिश्रा सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला सदस्य उपस्थित रहीं। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यों की प्रगति तथा जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट, खराब पड़े हैंडपंप, सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति, बंद पड़ी नालियों तथा बढ़ती गंदगी जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है।इसके साथ ही संगठन को और मजबूत करने, गांव-गांव तक जनसंपर्क बढ़ाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन क्षेत्रों में समस्याएं अधिक हैं, वहां शीघ्र ही आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ऋषि पांडे, कमांडो अरुण गौतम, युवा जिला उपाध्यक्ष विनय शुक्ला, रूपेंद्र यादव, संतलाल, पार्वती, बेबी चौधरी, रन्नो देवी, कुसुम, इश्तियाक अहमद, बबलू भारतीय, शिव बालक एवं बलराम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में प्रदेश अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here