Home ताजा खबर मिशन शक्ति 5.0 का दमदार आगाज़ : गंगानगर जोन में महिला सुरक्षा...

मिशन शक्ति 5.0 का दमदार आगाज़ : गंगानगर जोन में महिला सुरक्षा को मिला नया बल”

56
0

 

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त महोदय एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त गंगानगर एवं अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।

गंगानगर जोन के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों एवं महिला पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान टीमों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के महत्व तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अभियान के दौरान विशेष रूप से बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। टीमों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल डायल-112 अथवा मिशन शक्ति टीम से संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—पुलिस आपात सेवा 112, वूमेन पावरलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930—की जानकारी भी विस्तार से दी गई। इसके साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए पम्पलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया।

इस व्यापक अभियान से क्षेत्र में महिलाओं के प्रति सुरक्षा का भाव और अधिक मजबूत हुआ है। गंगानगर जोन पुलिस का यह प्रयास न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति सकारात्मक संदेश भी दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here