Home तकनीकी मऊआइमा पुलिस ने 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो शातिरों को...

मऊआइमा पुलिस ने 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो शातिरों को दबोचा, साजिश नाकाम

80
0

प्रयागराज। कमिश्नरेट के गंगानगर जोन अंतर्गत थाना मऊआइमा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए रंगदारी मांगने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस आयुक्त व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में थाना मऊआइमा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-79/26 धारा-351(4)/308(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित सिंह पुत्र नन्दन सिंह एवं बाल गोविन्द पुत्र अद्या सिंह, दोनों निवासी रोजिहात चौहान का पुरा, थाना मऊआइमा, कमिश्नरेट प्रयागराज शामिल हैं। दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस टीम ने इन्हें 27 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र के पक्का तालाब पुलिस चौकी, कस्बा मऊआइमा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इन अभियुक्तों ने 24 मार्च 2026 को वादी के मोबाइल फोन पर कॉल कर जान से मारने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। इस गंभीर प्रकरण में थाना मऊआइमा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन (वीवो वाई-22) भी बरामद किया, जो इस मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल ऑपरेशन में उ0नि0 मारुति नन्दन तिवारी, उ0नि0 हरिशंकर सिंह, कांस्टेबल कप्तान सिंह तथा कांस्टेबल अभिषेक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मऊआइमा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here