Home ताजा खबर मिशन शक्ति 5.0”: गंगानगर जोन में महिलाओं को मिला सुरक्षा और आत्मविश्वास...

मिशन शक्ति 5.0”: गंगानगर जोन में महिलाओं को मिला सुरक्षा और आत्मविश्वास का संदेश

60
0

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त महोदय एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त गंगानगर एवं अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में यह अभियान पूरे जोन के समस्त थानों में प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।

अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों और महिला पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। टीमों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

विशेष रूप से छात्राओं और किशोरियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीमों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल डायल-112 या मिशन शक्ति टीम से संपर्क करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इसके साथ ही महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—पुलिस आपात सेवा 112, वूमेन पावरलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, सीएम हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930—की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति केंद्रों के बारे में भी विस्तार से बताते हुए टीमों ने पंपलेट वितरित कर जागरूकता को और मजबूत किया। गंगानगर जोन में चलाए गए इस अभियान ने महिलाओं और बालिकाओं के बीच सुरक्षा के प्रति विश्वास को बढ़ाया है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here