Home तकनीकी सपा कार्यालय में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई, शहीदों को...

सपा कार्यालय में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

35
0

 

ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा जिला कार्यालय (लोहिया ट्रस्ट) कंसापुर, ज्ञानपुर में महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती मनाई गई। साथ ही अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया समतामूलक समाज और सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने अन्याय के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे निर्भीक, बेबाक और प्रखर समाजवादी नेता थे, जिन्होंने समाज में बराबरी और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास किए।

उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया के विचारों को आत्मसात कर उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति ने किया। इस अवसर पर संतोष यादव, केशनारायण यादव, शैलेश सिंह मंटु, सीएल सौरभ, कंचन सोनकर, कमला महतो, सुरेश साहु, डॉ. नेब्बुलाल यादव, सूबेदार विश्वकर्मा, राजन यादव, अखिलेश सोनकर, प्रमोद पाल, मनोज कनौजिया, जैनु पासी, अंकिता राजपूत, अयोध्या साहु, पंजलाल सरोज, लालजीत दुबे, मिल्लु यादव, दशरथ यादव, संदीप यादव एवं जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ‘पप्पू’ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here