ब्रेकिंग न्यूज | प्रतापगढ़
हामिद इब्राहिम
प्रतापगढ़। दीपावली की रात महेशगंज पुलिस ने समाज में अपनापन और खुशी का संदेश दिया। थानाध्यक्ष मनोज तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव-गांव पहुंची और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। पुलिसकर्मियों ने बच्चों संग फुलझड़ियाँ जलाईं और उन्हें मिठाई, लाई-चना, मिट्टी के दीये और फुलझड़ियाँ भी वितरित कीं।
थानाध्यक्ष मनोज तोमर ने कहा कि “त्योहार का असली मकसद दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना है। जब बच्चे खुश होते हैं, तो लगता है पूरा थाना जगमगा उठा है।”
इस मौके पर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, विजेंद्र सिंह, अंशु सेंगर, शिवा प्रजापति, महिला एसआई वंदना वर्मा और सुमित सिंह समेत पूरी टीम मौजूद रही।
ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि यह पहली बार है जब पुलिस अधिकारी खुद गांवों में बच्चों के बीच पहुंचे और परिवार की तरह त्योहार मनाया।






