Home राज्य उत्तर प्रदेश कटरा में भगवान श्री राम की झांकियों का अद्भुत आकर्षण

कटरा में भगवान श्री राम की झांकियों का अद्भुत आकर्षण

191
0

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात में उमड़ा जन सैलाब

सृष्टि पाठक

प्रयागराज।कटरा प्रयागराज में भगवान श्री राम की भव्य झांकियां निकाली गईं, जो आकर्षण का केंद्र बनीं। यह आयोजन श्री कटरा रामलीला कमेटी द्वारा किया गया था, जिसमें भगवान राम की बारात पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई। बारात का आकर्षण 20 फीट ऊंची चांदी की चौकी थी, जिस पर भगवान राम का पूजन-अर्चन किया गया। बारात में 20 फीट ऊंची चांदी की चौकी के अलावा कई कलात्मक चौकियां और बैंडबाजे शामिल थे। बारात पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन शामिल था।बारात भरद्वाज आश्रम से प्रस्थान कर विश्वविद्यालय चौराहा, नेतराम चौराहा होते हुए लक्ष्मी टॉकीज और कचहरी होकर राम वाटिका प्रयागराज पहुंची।इस आयोजन में कटरा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त और मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण पटेल ने भाग लिया और भगवान राम की आरती उतारी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात शहर की पुरानी और महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। जिसमें रामायण की कहानियों पर आधारित कई कलात्मक झांकियां शामिल थीं, जो हर देखने वालों का मन मोह रही थी। राम दल का जुलूस जिसकी एक अनूठी और सदियों पुरानी परंपरा है जो पूरे शहर में धूमधाम से निकाला जाता है। प्रयागराज में रामलीला के दौरान रामदल निकालने की एक अलग परंपरा है, जिसमें रामलीला कमेटियों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की चौकियों का भव्य और दिव्य प्रदर्शन करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here