Home राज्य उत्तर प्रदेश सड़क दुर्घटना में घायल कथावाचक के परिजनों का स्वास्थ्य में सुधार

सड़क दुर्घटना में घायल कथावाचक के परिजनों का स्वास्थ्य में सुधार

808
0

मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे राजा भइया लिया स्वास्थ्य की जानकारी, बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों को किया निर्देशित,

कुंडा प्रतापगढ़। हथिगवां थाना क्षेत्र के परसीपुर बटौआ गांव निवासी प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत जी के परिजनों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है, जिनका इलाज लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा है। यह दुर्घटना हाल ही में हुई थी, जिसमें आचार्य देवव्रत जी की पत्नी, छोटे भाई शिवम् शुक्ला ,भाई की पत्नी, ड्राइवर घायल हो गए थे। उनका इलाज प्रयागराज में चल रहा था, लेकिन बेहतर इलाज न होने के कारण उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।बीते दिनों जब यह घटना हुई थी, तभी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने राजधानी लखनऊ से सीधे देवव्रत जी के पैतृक गांव बटौआ परसीपुर पहुंचकर दुख व्याप्त किया था। देवव्रत जी के चार वर्षीय पुत्र का आकस्मिक निधन हो गया था, जिस पर राजा भइया ने गहरा दुःख व्याप्त किया था और सड़क दुर्घटना में घायल परिजनों को जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की थी।इस घटना से प्रतापगढ़ समेत आसपास के कई जनपदों में दुख की गहरी छाया छा गई थी। लोगों ने देवव्रत जी के परिजनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मंगलवार को मेदांता हॉस्पिटल परिजनों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे राजा भइया ने स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित किया। राजा भइया के इस दौरे से देवव्रत जी के परिजनों को नई ऊर्जा और साहस मिला है। प्रतापगढ़ , प्रयागराज कौशांबी, जौनपुर फतेहपुर रायबरेली, समेत कई अन्य जनपदों से सैकड़ो की संख्या में लोग प्रतिदिन जहां एक तरफ पैतृक गांव पहुंच रहे हैं वहीं दूसरी ओर सैकड़ो की संख्या में लोग हॉस्पिटल भी पहुंचकर घटना को लेकर दुःख जताते हुए ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस घटना को लेकर लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है। और सभी लोग जल्द स्वस्थ होने का ईश्वर से कामना कर रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here