प्रयागराज। मऊआईमा में शत्रु सम्पत्ति पर कब्ज़े का बड़ा खेल उजागर होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि लेखपाल राजकुमार सागर की मिलीभगत से भू-माफियाओं ने करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर रातों-रात निर्माण कार्य शुरू कर दिया और प्लॉटिंग कर बेचने की तैयारी कर ली। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने शासन के आदेश पर बड़ा कदम उठाते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सोरांव का तत्काल तबादला कर दिया।







