Home अपराध तांत्रिक ने झाड फूंक से बीमार को ठीक करने के लिए साढे...

तांत्रिक ने झाड फूंक से बीमार को ठीक करने के लिए साढे छह लाख हडपा मुकदमा दर्ज

197
0

तांत्रिक ने झाड फूंक से बीमार को ठीक करने के लिए साढे छह लाख हडपा मुकदमा दर्ज

कथित तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

मऊआइमा( प्रयागराज)। एक महिला अपने बीमार पति को ठीक कराने के लिए एक तांत्रिक से झाड फूंक तंत्र मंत्र का सहारा लिया।पहले पचास हजार लिया।बाद में कीमती जमीन बेचवा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम घीनपुर मोहन का पूरा निवासनीय विमला देवी पत्नी स्वर्गीय विजय प्रकाश का कहना है कि उनके पति विजय प्रकाश 2021 में काफी बीमार चल रहे थे। जिन्हें कुष्ठ रोग और सफेद दाग हुआ था। विमला देवी का आरोप है कि पहले वह स्थानीय डाक्टरों से उपचार करायी जब लाभ नहीं हुआ तो लोगों के कहने पर एक झाड फूंक तंत्र मंत्र को पहले पचास हजार देकर उपचार कराती रही। महिला का आरोप है कि कथित ढोंगी तांत्रिक ने कहा कि तुम्हारे पास जो दस बिस्वा जमीन है वह पति के बीमारी में बाधा बन रही है। विमला देवी ने बेसकीमती दस बिस्वा जमीन को छह लाख बीस हजार रूपया में बेच दी। विमला देवी का आरोप है कि जमीन बेची गई रकम को तांत्रिक ने घर के कमरे में कपड़े में बंधवा कर गडवा दिया।विभला देवी का आरोप है कि बाद में देखा तो सारा रूपया नदारद था।विमला देवी का कहना है कि 2022 में उनके पति विजय प्रकाश का देहशांत हो गया। विमला देवी ने जब कथित तांत्रिक से पैसा मांगा तो वह इंकार कर दिया। विमला देवी ने मऊआइमा थाने में कथित तांत्रिक शिव कुमार उर्फ मोनू विश्वकर्मा पुत्र होरी लाल ग्राम रामपुर बजहा थाना मान्धाता प्रतापगढ़ के खिलाफ जाल साजी फ्राड अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here