
राष्ट्रभक्ति की झलक से माहौल हुआ गुंजायमान
विद्रोही सामना संवाददाता
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर एसबीएस अकैडमी शंकरगढ़ में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी का माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।समाज सेवी दीवान सिंह एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के प्रबंधक यस बी सिंह एडवोकेट द्वारा पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन के साथ ही मंच पर बच्चों की जोशीली प्रस्तुतियों का आगाज हुआ। कभी आजादी के गीतों की गूंज, तो कभी नृत्यों में झलकती वीरता, तो कभी बच्चों द्वारा ओजस्वी भाषण, देश भक्ति गीतों पर नित्य, नाट्य प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया। सबसे खास रहा हास्य नाटक अंधविश्वास, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति द्वारा दिखाया की किस प्रकार ढोंगी बाबाओ द्वारा साइंस का चमत्कार दिखाकर मासूम लोगों को मूर्ख बनाया जाता है।बच्चों की हर प्रस्तुति ने सभागार में मौजूद हर व्यक्ति के भीतर देशभक्ति के लहर दौड़ा दी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का हौसला बुलंद किया। अतिथियों ने मंच से बच्चों की ऊर्जा और प्रतिभा की खुलकर सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह ने भावपूर्ण शब्दों में कहा- आज का भारत झुकने वाला भारत नहीं, बल्कि डटकर सामना करने वाला और नए भारत के निर्माण के पथ पर तेजी से बढ़ता हुआ भारत है। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग, विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।






