Home तकनीकी खेतों में धधकी तबाही, अमिलिया तरहार में गेहूं की फसल बनी आग...

खेतों में धधकी तबाही, अमिलिया तरहार में गेहूं की फसल बनी आग का निवाला

9
0

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर क्षेत्र के बारा तहसील अंतर्गत थाना लालापुर के अमिलिया तरहार गांव में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब किसान सुग्रीव भारतीय के गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और हरी-भरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं ने आग को और उग्र बना दिया, जिससे आग ने कुछ ही पलों में पूरे खेत को घेर लिया। किसान और ग्रामीण बाल्टी,पाइप और उपलब्ध संसाधनों के सहारे आग बुझाने में जुट गए,लेकिन आग इतनी भयावह थी कि कड़ी मशक्कत के बाद ही उस पर काबू पाया जा सका। इस घटना में सुग्रीव भारतीय की महीनों की मेहनत जलकर राख हो गई,जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खेत में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद होने से परिवार गहरे सदमे में है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है,लेकिन स्थानीय लोग इसे लापरवाही या किसी चिंगारी का नतीजा मान रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे और जांच की मांग की है, ताकि पीड़ित किसान को राहत मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here