Home तकनीकी कैंब्रिज हाईस्कूल एण्ड काॅलेज का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चे हुए पुरस्कृत

कैंब्रिज हाईस्कूल एण्ड काॅलेज का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चे हुए पुरस्कृत

36
0

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर नगर पंचायत शंकरगढ़ स्थित कैम्ब्रिज हाईस्कूल एण्ड काॅलेज में हुए वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस पर कक्षाओं में टॉपर रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेन्द्र पांडेय ने बताया कि विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ,नौ और 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस मनाया गया। इसमें कक्षाओं में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक एवं माता-पिता भी मौजूद रहे। इसके साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक वर्ष में कक्षाओं में कराई गई विभिन्न गतिविधियों के विषय में अभिभावकों को विस्तारपूर्वक बताया गया। विशेष अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा नर्सरी से अदिति मिश्रा,आराध्या त्रिपाठी,आकृति पाण्डेय, एल के जी से कृति, अपूर्वा पाठक,कृतिका सिंह, यू के जी से देवांश वर्मा, रेहान खान,प्रनीत कुमार, एक से इशान्या वैश्य,नवनीत प्रताप सिंह, अविरुद्ध वैश्य, दो से अरहम कादरी, बिलावल हसन,लक्की कुमार, तीन से अवनी सिंह, आरव केसरवानी चार से धैर्य सिंह,हयान गुप्ता, अभिषेक द्विवेदी,पांच से इकरा सिद्दीकी,रूही तिवारी, रितिक सिंह, छः से ओजस सिंह, आस्था त्रिपाठी,रूकसार शेख, सात से आस्था मिश्रा,तृषा गुप्ता,साहिल सिंह, आठ से सौम्या केसरवानी, अवनी केसरवानी, अमन राठौर नौ से उत्कर्ष त्रिपाठी,आयुष मिश्रा,वीर गुप्ता,ग्यारह से शशि वर्मा,वंश केसरवानी, अवन्तिका मोदनवाल क्रमशः प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने बच्चों की सफलता की भूर-भूर प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में शिक्षक इमरान अहमद ने आए हुए अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडेय, मनी शंकर दुबे,सौरभ प्रकाश,इमरान अहमद, धर्मराज कुशवाहा,पंकज मिश्रा,मनोज तिवारी,पंकज श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी ,अखिलेश पांडे,दीपक केशरवानी, बृजेश मिश्रा, रीतु सुसारी,रेखा सिंह, रीना गोस्वामी, सिम्मी गुप्ता, ऊषा सिंह, प्रीति सेन, निहारिका सेन, अंजु गुप्ता , सीमा सिंह, पूनम द्विवेदी, कोमल त्रिपाठी, आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here