करें योग, रहें निरोग: संदेश योगी
रामदेव पीजी कालेज के चेयरमैन बोले योग के आठ अंग महत्वपूर्ण
जंगीगंज/ भदोही। रामदेव पीजी कॉलेज जंगीगंज में योग के सात दिवसीय प्रमाण पत्र कार्यक्रम के अंतर्गत छठे दिवस योग प्रशिक्षक संदेश योगी ने विद्यार्थियों को प्राणायाम व प्रत्याहार के बारे में बताया। इस दौरान पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने भस्त्रिका कपालभाति भ्रामरी तथा विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर रामदेव पीजी कॉलेज के अध्यक्ष राजबली मिश्रा ने मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए योग के आठों अंगों नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा ध्यान, समाधि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह, डॉक्टर अंजनी कुमार मिश्रा, डॉक्टर सतीश द्विवेदी, आई आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर त्रिनेत्र राम तिवारी समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद रहे।






