घटना मऊआइमा के बहराना चौराहा के पास की है
पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर दुकानदारो से मामले की पूछ ताछ कर रही है।
मऊआइमा।मऊआइमा में दिनदहाड़े ल्सर सवार दो बदमाशों ने सरेराह बीच सड़क पर युवक पर फायरिंग किये गनीमत रही कि गोली युवक को नही लगी तो बदमाशो ने तमंचे की बटो से सिर में मार कर घायल कर दिए । दुकानदारो को आते हुए देख बदमाशो ने तमंचा लहराते हुए भाग गये।सूचना पर पहुची पुलिस कैमरों में कैद सी सी फुटेज खगाल कर बदमाशो की धड़ पकड़ में लग गई है।जख्मी विजय कुमार ने थाने में तहरीर दे कर दो नामजद दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
मऊआइमा कस्बा नगर पंचायत के मोहल्ला गंजिया बाजार निवासी विजय कुमार पुत्र अर्जुन कुमार का कथन है कि शुक्रवार को समय लगभग पांच बजे शाम पास के बहराना चौराहा पर फल लेने गया था ।आरोप है कि फल विक्रता बब्बू से उस की बहस हो गई तो बब्बू का पुत्र साजिद ने किसी को फोन किया तभी विजय वहाँ से निकल गया जैसे कुछ ही दूर पहुचा तभी एक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा निकाल कर विजय कुमार पर फायर कर दिए गनीमत रही कि गोली विजय कुमार को नही लगी तो बदमाशो ने युवक को तमंचा की बटो से सिर में मार मार कर जख्मी कर दिए गोली की आवाज़ सुन कर पास के दूकानदारो को आते हुए देख मदमशो ने तमंचा लहराते हुए भाग निकले।सूचना पर पहुची पुलिस घटना स्थल पर दुकानो में लगे सी सी कैमरे में कैद बदमाशो की तस्वीर तलाश कर बदमाशो की धड़ पकड़ में लग गई। विजय कुमार ने थाने में तहरीर कर शाहिद पुत्र मो यूसूफ निवासी नई बस्ती बहराना,अबू बकर पुत्र लालू निवासी मस्तफ़ाबद तथा दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।






