एसडीएम के भ्र्ष्टाचार की जांच
ईडी से कराने को सीएम से मिलें पूर्व विधायक
भाजपा के पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
ज्ञानपुर। भदोही के उप जिलाधिकारी रहे शिव प्रकाश यादव की भाजपा के भदोही के पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ कार्यालय में मुलाकात कर एसडीएम पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाया। सीएम को पत्रक देकर एसडीएम के खिलाफ स्पेशल टीम ईडी से जाँच कराकर कार्रवाई किये जाने की माँग की हैं।
पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अवगत कराया है कि भदोही तहसील में उपजिलाधिकारी शिवप्रकाश यादव जून 2023 से जुलाई 2024 तक कार्यरत रहें। इस दौरान एसडीएम ने सरकारी जमीन व सार्वजानिक उपयोग की भूमि को अपने करीबियों को आवंटित करके घोर अनियमितता की। पूर्व विधायक ने बताया उप जिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव ने भदोही तहसील के ग्राम सभा रैमलपुर, पिपरिस, मर्यादपट्टी मोढ़ आदि कई गाँव में अपने करीबियों को सार्वजनिक उपयोग को भूमि का आवंटन करके करोड़ो की धनराशि वसूल की हैं।पूर्व विधायक ने उपजिलाधिकारी द्वारा अर्जित की गई आय से अधिक संपत्ति की जाँच स्पेशल टीम ईडी से कराने की मांग की हैं।






