नवाबगंज (प्रयागराज)।
नवाबगंज के लाल गोपालगंज के दनियालपुर अहलादगंज में छत की ढलाई के दौरान कमजोर शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत तथा दूसरे के गंभीर रूप से दबकर घायल होने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मकान मालिक एवं ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है।
जनपद प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील अंतर्गत थाना हथिगवां रंभा का पुरवा धीमी निवासी राजकुमार पाल पुत्र स्वर्गीय हीरालाल पाल ने नवाबगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 14 अप्रैल की सुबह शमशाद अली पुत्र स्वर्गीय मुकर्रम अली निवासी वरना पूरे खनौ लालगोपालगंज थाना नवाबगंज के मकान निर्माण में मजदूरी करने हेतु ठेकेदार शिव दर्शन पटेल उर्फ कल्लू पुत्र स्वर्गीय राजबहादुर निवासी अनापुर थाना नवाबगंज द्वारा मेरे भाई गुलशन पाल उम्र करीब 22 वर्ष एवं मुकेश कुमार पाल को मजदूरी करने के लिए ले गया था। जिसमें छत की ढलाई के दौरान शटरिंग अचानक टूट जाने से प्रार्थी के भाई गुलशन पाल एवं मुकेश पाल छत के टूटकर गिरने से नीचे दब गए। वहीं घटना के बाद गुलशन पाल की मृत्यु हो गई। जबकि मुकेश पाल गंभीर अवस्था में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। नवाबगंज की पुलिस ने मृतक गुलशन पाल के भाई राजकुमार पाल की तहरीर पर शमशाद अली एवं ठेकेदार शिव दर्शन पटेल उर्फ कुल्ले के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं घटना के बाद मृतक एवं घायल के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।





