नवाबगंज (प्रयागराज)।
शिवाशं शिक्षण संस्थान में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। संस्थान के परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद श्रीमती आरती मौर्य उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद छात्रों और शिक्षकों ने उनके जीवन, संविधान निर्माण में योगदान, सामाजिक न्याय तथा शिक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए। छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए गीत, कविता पाठ शामिल रही। संस्था के संस्थापक प्रभा शंकर मौर्य ने कहा, “डॉ. अंबेडकर जी का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। शिवाशं शिक्षण संस्थान उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आज का यह कार्यक्रम हमें याद दिलाता है कि शिक्षा ही समाज को बदलने का सबसे बड़ा हथियार है।”कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षक सौम्या मैम, उमा मैम, राहुल सर, कोमल मैम तथा सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भाग लिया। शिवाशं शिक्षण संस्थान डॉ. अंबेडकर जी के सपनों के अनुरूप एक समान, शिक्षित और प्रगतिशील समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देता रहेगा।






