Home ताजा खबर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दृष्टिगत हुई बैठक

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दृष्टिगत हुई बैठक

5
0

 

प्रयागराज। गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान( 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026) की प्रथम जनपद स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक संगम सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में जनपद प्रयागराज के 10 से अधिक विभाग जिसमें प्रमुख विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जो की नोडल डिपार्टमेंट है के साथ-साथ पंचायती राज विभाग कृष विभाग, पशुपालन विभाग, नगर निगम, हॉर्टिकल्चर डिपार्मेंट, शिक्षा विभाग, नगर निगम, आईसीडीएस आदि विभागों ने प्रतिभा किया।बैठक में जिलाधिकारी ने के डब्लू एच ओ के एसएमओ डॉक्टर आलोक की प्रस्तुतीकरण में प्रस्तुत, पिछले अक्टूबर माह, 2025 के डेटा का अवलोकन करते हुए समस्त विभागों को चेतावनी दी कि आगामी संचारी अभियान में समस्त विभागों की उपलब्धि प्रत्येक दशा में राज्य औसत से अधिक होनी चाहिए ।बैठक में विशेष कर आईसीडीएस डिपार्टमेंट को चेतावनी दी गई कि पिछले अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आशा के साथ घर-घर भ्रमण कार्यक्रम राज्य औसत से अत्यंत कम जो की उचित नहीं है।ऐसी स्थिति में इस बार किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आईसीडीएस डिपार्टमेंट के सीडीपीओ ने सुधार हेतु यह सुझाव दिया कि आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों का संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने से बेहतर संबंध में स्थापित होगा और दोनों कार्यकत्री साथ-साथ दस्तक अभियान में समन्वय बना कर घर-घर भ्रमण करेंगी।

स्वास्थ्य विभाग के बारे में जिलाधिकारी ने कहा स्वास्थ्य विभाग नोडल डिपार्टमेंट है अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि उसके प्रत्येक आंकड़ा राज्य औसत से अधिक हो जिसके लिए आशाओं का संवेदीकरण एवं उनकी फील्ड में एक्टिविटी में सुधार की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग डाटा के आधार पर ही सभी विभागों का मूल्यांकन किया जाएगा।

नगर निगम और पंचायती राज विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि संचारी रोगों, विशेषकर स्क्रब टायफस की सूचना मिलते ही समस्त निरोधात्मक कारवाही 24 घंटे में पूर्ण कर ली जाए। संचारी एवं दस्तक अभियान के सफलतापूर्वक संचालन हेतु साप्ताहिक समीक्षा बैठक करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया।

उक्त बैठक में जिलाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ ही ए डी एम फाइनेंस, समस्त पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी विभागीय नोडल अधिकारी, डब्लू एच ओ, यूनिसेफ, एवं अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here