Home ताजा खबर सदस्य उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग ने गौवंश आश्रय स्थल का किया औचक...

सदस्य उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग ने गौवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

6
0

प्रयागराज।सदस्य उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग रमाकान्त उपाध्याय मंगलवार को कौड़िहार ब्लाक के ग्राम पंचायत घाटमपुर में बने गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया।सदस्य ने गौआश्रय स्थलों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने तथा गौवंशों की ईयर टैगिंग शत-प्रतिशत कराये जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि निराश्रित गौवंश आश्रय स्थलों पर गौवंशों के लिए भूसा-चारा, प्रकाश तथा पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने हरे चारे की भी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। गौवंशों का टीकाकरण कराने तथा पशु चिकित्साधिकारियों के द्वारा नियमित अंतराल पर निराश्रित गौवंश आश्रय स्थलों का भ्रमण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यदि कोई गौवंश बीमार है, तो उसके लिए अलग व्यवस्था करते हुए उसका उचित उपचार किया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here