Home राज्य उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 5 के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को किया गया...

मिशन शक्ति 5 के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को किया गया जागरूक

133
0

प्राथमिक विद्यालय चिल्ला गौहानी में छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में दी गई जानकारी

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज।प्राथमिक विद्यालय चिल्ला गौहानी में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम और सहायक पुलिस आयुक्त बारा कुंजलता मौजूद रहीं और छात्राओं को अपनी आत्मसुरक्षा और सरकार द्वारा संचालित किये गये हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दिया और छात्राओं को उनकी अच्छी प्रस्तुति के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्राथमिक विद्यालय चिल्ला गौहानी की प्रधानाचार्या नीरू सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति पर आधारित कार्यक्रम भी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये, जिसकी सराहना उपजिलाधिकारी बारा व सहायक पुलिस आयुक्त बारा कुंजलता ने किया।कार्यक्रम के बाद गांव में उपजिलाधिकारी बारा व सहायक पुलिस आयुक्त बारा के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय चिल्ला गौहानी व राधा कृष्णा जूनियर हाई स्कूल के छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत रैली निकाली गयी। उक्त कार्यक्रम में प्रयाग संगम सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा व पूरी टीम के साथ सब इंस्पेक्टर खुशबू यादव, राम जी त्रिपाठी, सुनीता पटेल,मीनाक्षी मिश्रा, अर्जुन सिंह जगमोहन,प्रदीप द्विवेदी,अविनाश त्रिपाठी, शांतनु मिश्र,संदीप जसरा, अजय मिश्र, आदर्श, अंकित,आदि तमाम ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here