Home अपराध कानूनगो 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

कानूनगो 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

95
0

ब्रेकिंग न्यूज | प्रतापगढ़
हामिद इब्राहिम

प्रतापगढ़। सदर तहसील में समाधान दिवस के दौरान शनिवार को प्रयागराज विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो अयूब खान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ निवासी राजाराम ने आरोप लगाया था कि कानूनगो अयूब खान ने वरासत दर्ज करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने तहसील परिसर में जाल बिछाया।

समाधान दिवस की कार्यवाही समाप्त होने के बाद जैसे ही अयूब खान बाहर निकले, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को मानधाता थाने ले गई, जहां से आगे की कार्रवाई के लिए उसे प्रयागराज रवाना कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here