Home अपराध तमंचा और कारतूस के साथ पुलिस ने शातिर को दबोचा

तमंचा और कारतूस के साथ पुलिस ने शातिर को दबोचा

236
0

भदोही। सुरियावा थाना अंतर्गत ग्राम कोडर प्राइमरी स्कूल के पास के बगीचे से सुभाष बनवासी पुत्र डेंगूर बनवासी निवासी मोढ (नरोत्तमपुर )थाना भदोही को एक 315 बोर नाजायज कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 244/ 25 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया जिसे न्यायालय द्वारा संज्ञान में लेकर 14 दिवस का न्यायिक हिरासत रिमांड दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस अभियुक्त के विरुद्ध थाना भदोही में मुकदमा अपराध संख्या 228 /22 धारा 3 ( 1) UP गैंगस्टर एक्ट एवं मुकदमा अपराध संख्या 19 /21 धारा 457 /380 व मुकदमा अपराध संख्या 14/21 धारा 379 / 414 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ है है यह अभियुक्त शातिर किस्म का है यह आसपास के क्षेत्र में भ्रमण करके मंदिर या सुनसान जगह पर बने मकान के आसपास रेकी करके घटना का अंजाम देता था। लगातार सघन अभियान चल रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार के अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here