Home राज्य उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश की नाफरमानी ! भ्रष्ट जेई की खाऊ कमाऊ नीति...

सरकार के आदेश की नाफरमानी ! भ्रष्ट जेई की खाऊ कमाऊ नीति के चलते उपभोक्ताओं में आक्रोश

309
0

सरकार के आदेश की नाफरमानी ! भ्रष्ट जेई की खाऊ कमाऊ नीति के चलते उपभोक्ताओं में आक्रोश
▪️उपभोक्ताओं के आग्रह के बावजूद भ्रष्ट जेई ओटीएस योजना में शामिल नहीं करा रहा बिजली बिल
▪️ बोर्ड परीक्षा की तिथि नजदीक होने बाबजूद छापेमारी कर बिजली कनेक्शन काटा, मचा हड़कंप

मऊआइमा(प्रयागराज)। मऊआइमा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े  के ग्रामीण आंचल के घीनपुर मोहन का पूरा गाँव में करीब …. घरों के बिल एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में प्रदर्शित न होने के चलते उपभोक्ता बिजली बिल नहीं जमा कर पा रहे हैं। वहीं जहाँ छात्र छात्राओं के बोर्ड परीक्षा की तिथि नजदीक होने और प्रयागराज जनपद में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है और मौनी अमावस्या पर करोड़ों की संख्या में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां गंगे का जाप करते हुए शाही स्नान करने में व्यस्त रहे। वहीं इसके विपरीत बुधवार को सार्वजनिक अवकाश का दिन होने के बावजूद मऊआइमा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी छापेमारी कर ग्रामीणों का बिजली कनेक्शन काटते रहे। वहीं सरकार का स्पष्ट आदेश है कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल ओटीएस योजना में प्रदर्शित नहीं हो रहा है उन उपभोक्ताओं के बिजली बिल एक मुश्त समाधान योजना में शामिल कराकर उनके बकाया बिजली बिल जमा करा लिया जाये। भ्रष्ट जेई की खाऊ कमाऊ नीति के चलते उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
बतातें चलें कि मऊआइमा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े  ग्रामीण आंचल के घीनपुर पुर मोहन पूरा गाँव में करीब …. घरों के उपभोक्ताओं का बिजली बिल एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में प्रदर्शित न होने के चलते उपभोक्ता बिजली बिल नहीं जमा कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली बिल एक मुश्त समाधान योजना में शामिल कराकर बिजली बिल जमा करने के लिये कहते रहे लेकिन भ्रष्ट जेई अपनी हठधर्मिता के आगे नहीं माना।
बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक है लेकिन बिजली न रहने से छात्रों को असुविधा हो रही है। लेकिन विभाग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि समय रहते विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here