Home राज्य उत्तर प्रदेश अमृत स्नान मौनी अमावस्या से पहले आस्था के जनसैलाब से चरमराई व्यवस्था

अमृत स्नान मौनी अमावस्या से पहले आस्था के जनसैलाब से चरमराई व्यवस्था

245
0

अमृत स्नान मौनी अमावस्या से पहले आस्था के जनसैलाब से चरमराई व्यवस्था

प्रयागराज महाकुम्भ नगर (मुदस्सिर खान ):संगम नगरी त्रिवेणी प्रयागराज में संगम तट पर आगामी मौनी अमावसया अमृत स्नान के पूर्व संगम क्षेत्र सहित सभी स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिला| संगम साउथ क्षेत्र में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही|संत समाज के अखाड़ों के स्नान का कार्यक्रम होने के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ संभालना मेला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया| इसको लेकर संत समाज से लेकर आम श्रद्धांलूओ में भारी नाराजगी देखने को मिली|वहीं मेला क्षेत्र में छुटपुट घटनाओं और अव्यवस्थाओं से लोगों को दो चार होना पड़ा, पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने के साथ संतों की चरण रज पाने की लालसा में श्रद्धालुओं की भीड़ संगम अपर मार्ग पर बने अखाड़ा मार्ग पर पहुंची जा रही है,भीड़ के दबाव के चलते अखाड़ा मार्ग पर लगी बैरिकेडिंग भी टूटी जा रही है,वही कुछ श्रद्धालू महाकुंभ में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगा रहे है।परेशान श्रद्धालु अपनी शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बुजुर्ग श्रद्धालु कई किलोमीटर तक पैदल चलने पर मजबूर हैं।महाकुम्भ के इस मेले में पहुंचने के लिए हर शख्स जतन कर रहा है। लोग थक भी रहे हैं लेकिन मां गंगा की आस्था सब पर भारी है। लोग जय गंगे का उद्घोष करते हुए बस अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार कई वीआईपी भी कुम्भ में आए, जिसकी वजह से भी श्रद्धालुओं की परेशानी बरकरार रही ।मौनी अमावस्या के स्नान से पहले ही करोड़ों लोग यहां पहुंच रहे हैं।लाखो की भीड़ पैदल चलती चली जा रही हैं। कुम्भ मेले में प्रवेश करते ही भीड़ इतनी बढ़ रही है कि लोग एक-दूसरे से टकरा-टकरा कर चलने को मजबूर है।महाकुम्भ में आने वाले लोगों की भीड़ देखकर साफ है कि मौनी अमावस्या के स्नान पर 8-10 करोड़ लोगों की भीड़ आएगी।


महत्वपूर्ण बिंदु
सूबेदार गंज रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला की दूरी- लगभग 14 किमी है।
प्रयागराज जंक्शन से महाकुंभ मेला की दूरी- लगभग 11 किमी है।
प्रयागराज छिंक्की रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला की दूरी- 10 किमी है।
नैनी रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला की दूरी- 8 किमी है।
फाफामऊ जंक्शन से महाकुंभ दूरी- 18 किमी है।
प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला की दूरी- लगभग 9 किमी है।
झूंसी रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला की दूरी- लगभग 3.5किमी है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here