Home स्वास्थ्य मनवासा में 31 मई से कुश्ती का महासंग्राम, 75 जिलों के 600...

मनवासा में 31 मई से कुश्ती का महासंग्राम, 75 जिलों के 600 पहलवान दिखाएंगे दम

28
0

 

 

भदोही। जनपद के ऊंज क्षेत्र स्थित मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल में पहली बार राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का भव्य आयोजन 31 मई से 2 जून तक मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल, मंगापट्टी (सुधवै) परिसर में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से लगभग 600 महिला एवं पुरुष पहलवान हिस्सा लेकर अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। खास बात यह है कि पारंपरिक मिट्टी के बजाय आधुनिक गद्दा (मैट) पर मुकाबले होंगे, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा होगा।

यह प्रतियोगिता कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ‘बबलू’ के निर्देशन में आयोजित की जा रही है, जिसमें 23 वर्ष आयु वर्ग के पहलवान भाग लेंगे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और पूर्वांचल में पहली बार इतने बड़े स्तर पर हो रही कुश्ती प्रतियोगिता से नई खेल ऊर्जा का संचार होगा।

आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाहर से आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तीन दिनों तक रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्यामधर मिश्रा, शेर बहादुर सिंह, उत्कर्ष कौशिक, माबूद खान, अशोक सिंह, राम प्रकट दुबे, जीतू पासवान, डॉ. जितेंद्र यादव, विनोद मालवीय और डॉ. सुभाष बिद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने की, जबकि संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने किया। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए मंच प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह भी बढ़ाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here