Home ताजा खबर अखंड मानस पाठ के साथ कैंब्रिज विद्यालय में नए सत्र की शुरुआत

अखंड मानस पाठ के साथ कैंब्रिज विद्यालय में नए सत्र की शुरुआत

117
0

प्रयागराज।कैम्ब्रिज स्कूल एंड कॉलेज शंकरगढ़ में नए सत्र की पावन शुरुआत पर “अखंड रामचरित मानस पाठ” के गूंजते भजनों ने पूरे वातावरण को भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।विद्यालय प्रांगण में श्रद्धा, संगीत और संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सभी के मन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं का स्वागत पारंपरिक ढंग से पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर किया। स्वागत समारोह में सर्वधर्म संभाव की भावना का विशेष ध्यान रखा गया। इस दौरान प्रार्थना सभा आयोजित कर विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और सकारात्मक के साथ शिक्षा की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी गई। बच्चों में भी नए सत्र को लेकर अपार उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नए शैक्षिक सत्र के शुरुआत पर हम सब आज ऐसा विचार करें कि जो आशाओं और नई संभावनाओं से भरा हो। इस नए सत्र में, हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और ज्ञान की सीमाओं को पार करने के लिए प्रतिबद्ध हो।इस अवसर पर भूतपूर्व जिला अध्यक्ष यमुनापार भाजपा विभवनाथ भारती, विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडेय, मनी शंकर दुबे,सौरभ प्रकाश, धर्मराज कुशवाहा,पंकज मिश्रा,मनोज तिवारी,पंकज श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी ,अखिलेश पांडे,दीपक केशरवानी,इमरान अहमद,अनुभव पांडेय,रीतू सुसारी,सिम्मी गुप्ता,रेखा सिंह,रीना गोस्वामी,मधु,सोमवती, उषा, आभा मिश्रा प्रीती,वन्दना,निहारिका,अंजू गुप्ता , रुचि शुक्ला, कोमल ,शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here