Home ताजा खबर सीएमओ ने जन आरोग्य मेले का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी...

सीएमओ ने जन आरोग्य मेले का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी के दिए निर्देश

39
0

भदोही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार चक ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महजूदा पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इस अवसर पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एएनएम एवं सीएचओ को अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।
इसके उपरांत अपराह्न 3:25 बजे सीएमओ ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभोली का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परिसर में वायरिंग एवं शीशे लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। हालांकि टाइप-2 आवासों की चिनाई अभी तक नहीं हुई है, जबकि चिकित्सक आवासों में खिड़कियों पर शीशे एवं दरवाजे भी नहीं लगाए गए हैं।
सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। अधिकारियों के अनुसार, शेष निर्माण कार्यों को पूरा होने में लगभग दो माह का समय लग सकता है। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here