Home ताजा खबर शंकरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बने डिप्टी एसपी

शंकरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बने डिप्टी एसपी

54
0

 

प्रयागराज।शंकरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह को डिप्टी एसपी के पद पर पदोन्नति मिली है। उनकी कार्यशैली से शंकरगढ़ थाने में कानून व्यवस्था मजबूत हुई, जिससे क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण हुआ। यशपाल सिंह ने शंकरगढ़ थाने में प्रभारी निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं और अपनी कार्यशैली से लोगों का विश्वास जीत लिया। प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ यशपाल सिंह की उपलब्धियों पर बात की जाए तो,शंकरगढ़ थाने में दलालों की सक्रियता को कम किया,कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया,अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई,महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की भूमिका अहम रही है। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल निस्तारण भी हुआ जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई।विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया पूरी हुई,पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।बहरहाल यशपाल सिंह की पदोन्नति से शंकरगढ़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आएगी। बता दें कि शंकरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह की डिप्टी एसपी के पद पर पदोन्नति होने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके सहयोगियों, मित्रों, सामाजिक संगठनों , व्यापारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में, पुलिस के उच्च अधिकारी, शंकरगढ़ थाने के कर्मचारी, क्षेत्र के ग्राम प्रधान और नगर पंचायत के सभासद, व्यापार मंडल शंकरगढ़ अध्यक्ष एवं सदस्य, किसान संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here