प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष कई आकर्षक रियायतों की घोषणा की गई है।विद्यालय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिल सके। इसके साथ ही भाई-बहन के लिए विशेष योजना के तहत यदि कोई अभिभावक अपने तीन बच्चों का एक साथ नया प्रवेश कराते हैं, तो सबसे छोटे बच्चे की मासिक फीस पूरी तरह माफ कर दी जाएगी। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि संस्थान में अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण, आधुनिक शिक्षण पद्धति एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां नियमित कक्षाओं के साथ-साथ नैतिक शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी जोर दिया जाता है। सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रवेश के दौरान अभिभावकों को इन सुविधाओं की स्पष्ट जानकारी दें। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाते हुए अपने बच्चों का प्रवेश समय से सुनिश्चित करें।






