Home तकनीकी जारी बाजार में नकाबपोश गिरोह ने उड़ाए लाखों के जेवर नकदी और...

जारी बाजार में नकाबपोश गिरोह ने उड़ाए लाखों के जेवर नकदी और मोबाइल 

52
0

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं अब लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम जनता और व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला जारी बाजार का है, जहां स्टेट बैंक के समीप स्थित एक घर को बीती रात नकाबपोश चोरों ने निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि देर रात मौका पाकर चोर घर में घुस गए। इसी दौरान घर के अंदर मौजूद परिजनों को खटपट की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत बाहर निकलकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की,परंतु चोर नकाबपोश थे और अंधेरे का फायदा उठाते हुए बड़ी ही चालाकी से मौके से फरार हो गए।पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर लाखों रुपये के कीमती जेवरात, करीब 52 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जारी बाजार में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा अब तक अधिकांश मामलों का खुलासा करने में नाकाम रहे हैं। चोरों का गिरोह लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है।हाला कि, एक घटना जिसमें सीसीटीवी फुटेज में कैद चार पहिया वाहन के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया था। इस कार्रवाई में घूरपुर पुलिस का अहम रोल था जिसने महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया था। लेकिन इसके बाद भी चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग सकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि कौंधियारा थाना और जारी चौकी पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इन वारदातों पर कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है या फिर चोरों का आतंक ऐसे ही क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here