Home ताजा खबर 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रयागराज की सभी 12 सीटों पर कमल...

2027 के विधानसभा चुनाव में प्रयागराज की सभी 12 सीटों पर कमल हैं खिलाना-केशव प्रसाद मौर्य

53
0

प्रयागराज। रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर वन्देमातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रयागराज से समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ कर सपा की गंदगी गुंडागर्दी अपराध और माफियागिरी का अंत कर प्रयागराज की सभी 12 सीटों पर कमल खिलाना है। तीनों जिलाध्यक्ष का अभिनन्दन करता हूं अपेक्षा से अधिक जनसैलाब आया है। सरस मेला 10 दिन तक चलने वाला है पंडाल के बगल जो छोटी छोटी दुकानें स्टॉल जो यहां लगे है उनसे कुछ न कुछ खरीदें मैं सभी प्रयागराज वासियों को भी आमंत्रित करता हूं लोकसभा चुनाव में विपक्ष द्वारा अफवाह फैलाने पर हम प्रयागराज कौशाम्बी सहित कई सीटें हार गए अब विरोधी चिल्ला रहे है कि गैस की किल्लत हो गई है अब अफवाह फैलाने वालों पर जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी चाहे वह अधिकारी ही क्यों न हों हमारे देश के जहाज युद्ध के बीच में ईरान से होकर गैस लेकर आ रहे हैं जहां से किसी भी देश के जहान नहीं निकल पा रहे हैं मोदी है तो मुमकिन है। इस अवसर पर मुख्य रूप से काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल,सांसद प्रवीण पटेल, डॉ विनोद कुमार बिंद,पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल रीता बहुगुणा जोशी, महापौर गणेश केसरवानी,विधायक दीपक पटेल, हर्ष वर्धन वाजपेई गुरु प्रसाद मौर्या, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, बाबू लाल तिवारी,केपी श्रीवास्तव,प्रभारी गंगापार उत्तर मौर्या,जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान महानगर संजय गुप्ता जमुनापार राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बी के सिंह, अभिलाषा गुप्ता, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, भाजपा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कौड़िहार राजू पाल, भावी जिला पंचायत सदस्य विनय पाल, शिव मोहन मौर्य, अजय पांडेय,रवि केसरवानी, गंगापार जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, कविता पटेल कन्हैया लाल पांडेय, श्याम सुंदर दुबे, सह मीडिया प्रभारी महानगर विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमर नाथ यादव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here