Home राज्य उत्तर प्रदेश बिहार थाना पुलिस टीम ने निराश्रित वृद्ध विधवा महिला को दिया सहारा,...

बिहार थाना पुलिस टीम ने निराश्रित वृद्ध विधवा महिला को दिया सहारा, कपड़े–अनाज व धनराशि किया भेंट▪️मिशन शक्ति फेज 5.0 : बिहार थाना पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया

232
0

सुमेरपुर (उन्नाव)। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 और शक्ति दीदी अभियान के तहत थाना बिहार पुलिस टीम ने मानवता का मिसाल पेश करते हुए एक निराश्रित वृद्ध विधवा महिला की मदद की।
बतातें चलें कि क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक देवेंद्र अवस्थी, थाना बिहार मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी रेखा दुबे, महिला कांस्टेबल रूपा, कांस्टेबल मुनेश कुमार तथा नगर पंचायत अध्यक्ष भगवंतनगर आशीष शुक्ला की मौजूदगी में शनिवार को ग्राम वार्ड संख्या 9 भगवंतनगर की 65 वर्षीय वृद्ध विधवा शांति सोनी पत्नी स्व. बराती लाल को कपड़े, अनाज एवं धनराशि प्रदान कर सहयोग किया। वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 व शक्ति दीदी अभियान के तहत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे नारी सुरक्षा व नारी सम्मान, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बीसी सखी योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों में 112 आपातकालीन सेवा, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन और 108 एंबुलेंस सेवा के प्रति भी जागरूक किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियानों से समाज में नारी सुरक्षा और सम्मान की भावना मजबूत हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here