समाधान दिवस पर हुई कार्यवाही अधिकारियों ने दिए निस्तारण के निर्देश
विद्रोही सामना संवाददाता
प्रयागराज।बारा थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त बारा कुंजलता,एडीएम प्रशासन विजयपाल शर्मा,उप जिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम तथा थाना प्रभारी बारा विनोद सोनकर मौजूद रहे।अधिकारियों ने एक–एक कर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में भूमि विवाद,पारिवारिक झगड़े और पुलिस से संबंधित कई शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी भी फरियादी को न्याय से वंचित नहीं किया जाएगा और समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने समाधान दिवस के आयोजन को उपयोगी बताते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। मौके पर मौजूद रहे कानूनगो परमात्मा पांडे, लेखपाल आशीष जायसवाल, हीरालाल चौधरी ,ममता कनौजिया, अलका रश्मि, पुलिस विभाग से मौजूद रहे उपनिरीक्षक दिनेश सिंह उप निरीक्षक हरिशंकर उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव व समस्त स्टाफ मौजूद रहे।






